दान हमेशा सही जगह और सही व्यक्ति को मिलना चाहिए

रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा की सद्भावना यात्रा संपन्न

रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वोत्तम सेवा गतिविधियों का प्लेटफार्म है, जहां मानवता दया और प्रेम को आधार मानकर सेवा की जाती है । सही व्यक्ति और सही जगह पर दान करना ही श्रेष्ठतम मानव सेवा है, लायंस क्लब की समस्त ईकाईया सेवा के महायज्ञ को सफल बनाने में क्रियाशील है।
उपरोक्त विचार लायंस क्लब रतलाम एक्टिव द्वारा आयोजित  रीजन-6 के चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा की सद्भावना यात्रा पर उपस्थित लायन सदस्यों को संबोधित करते हुए रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किये । आपने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े एनजीओ के सदस्य हैं जो मनुष्य की सेवा में दिन-रात लगा रहता है अपनी गतिविधियां समाज के सबसे पिछले व्यक्ति के कल्याण में होनी चाहिए । अपने दान का अर्थ समझाते हुए कहा कि हम जो भी दान या पुण्य का कार्य करते हैं ईश्वर हमें उसका प्रतिफल अवश्य देता है । आपने उपस्थित सदस्यों से सदस्यता वृद्धि, सामूहिक भोजन लियो क्लब स्थापित करने तथा स्वास्थ्य शिविर लगाने का अनुरोध किया।
आरंभ में अतिथीयो ने लायंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सभा आरंभ करने की घोषणा क्लब अध्यक्ष श्री प्रकाश कोठारी ने की । आपने कहा कि संस्था द्वारा शीघ्र ही ग्रामीण अंचल के स्कूलों में फर्नीचर प्रदान किया जावेगा । आपने प्राथमिक विद्यालय सज्जन  पाड़ा को फर्नीचर प्रदान हेतु चेक प्रदान किया । ध्वज वंदना और राष्ट्रगान अजय जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवकुमार पुरोहित, सुनील के. जैन , केजार हुसैन बोहरा, संतोष चाणोदिया आदि ने किया ।
इस अवसर पर रिजन सचिव लाइन बीके जोशी सहित डॉ सुलोचना शर्मा, वीणा छाजेड़, संदीप निगम, गोपाल जोशी, नीरज सुरोलिया, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, रेवा जोशी, राजेंद्र जायसवाल, चेतन परिहार, आशीष जोशी, कांता छंगानी, राजेंद्र राजपुरोहित, सरोज ओझा आदि अनेक लाइन सदस्य गण उपस्थित थे । कार्यक्रम   का संचालन दीपक शर्मा ने किया ।