भक्ति के साथ संयम का मार्ग अपनाएं

रतलाम। कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर पर्यूषण पर्व, गणेश चतुर्थी, गणेश चतुदर्शी, वार्षिक श्राद्ध, नवरात्रि सभी त्योहार भक्ति का उत्सव है । सभी त्योहार भक्ति और आराधना के उत्सव है ईश्वर को याद करने के साथ-साथ संयम और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए जो हमारे जीवन को शुद्ध और सार्थकता प्रदान करें ।
उक्त उद्गार लायंस हॉल में लाइंस आफ रतलाम द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत लायंस क्लब एक्टिव तथा लायंस क्लब समर्पण द्वारा आयोजित पूजा, आरती तथा गणेश बनाओ-रंगोली बनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किए । रीजन चेयरपर्सन लाइन जगदीश सोनी ने कहा कि हमें भगवान की भक्ति, समर्पण और अनुशासित होकर करना चाहिए, दिखावे से दूर रहकर ईश्वर याद करने में जो आनंद है उसकी बात ही निराली है । झोन चेयरपर्सन गोपाल जोशी ने कहा कि हमें हमारे धार्मिक संस्कारों को आगामी आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए । श्रीमती वीणा छाजेड़ ने कहा कि भाव भावना और भक्ति तीनों ही समाज और देश के लिए अनुशासन का पर्व है यह में संयमित जीवन जीने का संदेश देते हैं । डा. सुलोचना शर्मा ने भी विचार रखे । लायंस क्लब एक्टिविटी अध्यक्ष सुनील के. जैन, सचिव संजय चाणोदिया, कोषाध्यक्ष के. जार. हुसैन, समर्पण के अध्यक्ष अल्पना बोहरा, सचिव अनीता गुप्ता,प्रेमलता दवे सहित पीके पुरोहित, लायन योगेंद्र रूनवाल, प्रेम पिरौदिया, विक्की जैन, संदीप निगम, कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा, नीरज सुरोलिया लायंस क्लब के अध्यक्ष ने स्नेह सचदैव, सचिव दिनेश कुमार, राजेन्द्र राजपुरोहित, सर्जन राजपुरोहित, प्रवीण रामावत सहित अनेकों लायंस उपस्थित थे ।