बागड़ो का वास व हाटीराम दरवाजा क्षेत्र में बिछेगी नवीन पेयजल पाईप लाईन, महापौर श्री पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम । वार्ड क्रमांक 42 स्थित बागड़ो का वास व हाटीराम दरवाजा क्षेत्र में नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, श्री विनोद यादव, श्री करण वशिष्ठ, नेता पक्ष श्री भगत सिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, क्षेत्रिय पार्षद श्री हितेश कामरेड व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर की जनता के आशीर्वाद से हम 1 वर्ष में रिकार्डतोड़ विकास कार्य कर पायें हैं। हमारा पुरा प्रयास है कि विकास की यह रफ्तार कम नहीं होगी। क्षेत्रिय पार्षद एवं पार्षद दल सचेतक श्री हितेश कामरेड ने इस अवसर पर कहा कि बागड़ो का वास व हटीराम दरवाजा क्षेत्र के नागरिकों की पेयजल समस्या के निदान हेतु 20.50 लाख की लागत से 180 एमएम डाया की 350 मीटर एचडीईपी पेयजल पाईप लाईन बिछाई जायेगी कार्य पुरा होने पर नागरिकों को सुविधा होगी। भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, हितेश कामरेड, पार्षद सर्वश्री शक्तिसिंह राठौर (शक्ति बना), परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा, संजय कसेरा, राजेन्द्र चौहान, रमेश पांचाल, गोपाल शर्मा, उपयंत्री श्री सुहास पंडित सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।