महापौर श्री पटेल की उपस्थिति में हुआ एलआईजी भूखण्डों का आवंटन

रतलाम । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बंजली में विकसित किये गये 132 एलआईजी भूखण्ड विक्रय हेतु नगर निगम द्वारा जारी निविदा के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आवेदनकर्ताओं को महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी की उपस्थिति में पुरी पारदर्शित के साथ लाटरी के माध्यम से प्लाट नम्बर आवंटित किये गये।
नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अन्तर्गत 132 एलआईजी भूखण्ड विक्रय हेतु निविदा जारी की गई थी। जारी निविदा की अंतिम तिथि तक 132 भूखण्ड हेतु कुल 657 आवेदन मय डिमांड ड्राफ्ट के प्राप्त हुए। आज बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में 132 भूखण्डों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया साथ ही 18 वेटिंग वाली लॉटरी भी खोली गई।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार, सहायक वर्ग-3 श्री कैलाश गेहलोत आदि उपस्थित थे।