
रतलाम। आचार्य श्री नानालालजी मसा व आचार्य श्री रामलालजी मसा द्वारा विशेष प्रतिपादित समीक्षक ध्यान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसी शिविर का आयोजन शासन दीपक आदित्य मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में समता भवन नोलाईपुरा पर दिनांक 12 13 14 सितंबर को प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक आयोजित किया गया । शिविर में योग एवं ध्यान प्रशिक्षक डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा उदयपुर ने मानसिक शांति के लिए स्वास्थ्य समीक्षन शरीर का शीतलीकरण एवं चेतन को शक्ति जागरण के लिए चेतन्य केंद्र समीक्षक का प्रयोग करवाया एवं भावनात्मक शुद्ध व सुखी जीवन जीने के लिए क्रोध को कम करने हेतु क्रोध समीक्षन करवाया। उपरोक्त शिविर की जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया द्वारा प्रशिक्षक का शाब्दिक स्वागत किया गया व स्वागत भूषण प्रस्तुत किया गया शिविर संयोजक विनोद मेहता ने शिविर की जानकारी दी संचालन व आभार मंत्री दशरथ बाफना द्वारा किया गया प्रशिक्षक श्री शर्मा का संघ के प्रकाश नांदेचा महावीर मूणत व पदाधिकारियों द्वारा साल माला से बहुमन किया गया।