हिन्दी दिवस पर शिक्षक संत सिंह पवार एवं राज श्री नेका का छात्र-छात्राओ द्वारा अभिनन्दन किया गया

जावरा (अभय सुराणा) । हिन्दी दिवस के अवसर पर श्री माधवानंद एकेडमी पर हिन्दी पढ़ाने वाले शिक्षकों संत सिंह पवार एवम् राज श्री नेका का छात्र छात्राओ द्वारा शाल श्री फल द्वारा अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर श्री पवार ने कहा की हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है जिस पर हमे गर्व होना चाहिए। हिन्दी हमारी एकता व अखंडता की पहचान है। हिन्दी भावों की अभिव्यक्ति है। हमे अंग्रेज़ी से परे राष्ट्र भाषा को जीवन में महत्व देना चाहिए। केवल हिन्दी दिवस मना कर हम इति श्री नहीं करे।
कार्यक्रम में बच्चो ने हिन्दी की कविता भाषण प्रस्तुत की। कार्यक्रम में राजेन्द्र श्रोत्रिय प्राचार्य मनीष शर्मा एच डी बैरागी बाबू लाल पांचाल ज्योति सोनी आराधना धाकड़ राहुल धाकड़ आदि उपस्थित थे।