
जावरा (अभय सुराणा) । आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की अवधारणा को प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की अवधारणा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सार्थक किया है समाज में रह रहे अंतिम व्यक्ति का कल्याम ही अन्त्योदय है । क्षैत्र के लोकप्रिय विधायक डा्रॅ. राजेन्द्र पांडे के नेतृत्व में जावरा विधानसभा क्षैत्रमें स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से लोगों को मिल रहा है । लगभग २५ करोड़ से ज्यादा के नवीन कार्य स्वास्थ्य विभाग में विधायक डॉ. राजेन्द्रपाण्डे के प्रयासों से हुए है नई मेटरनिटी विंग बच्चों का अस्पताल आक्सीजन प्लांट जैसे अनेक कार्य स्वास्थ्य विभाग में हुए । आज केन्द्र राज्य की समस्त योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है आयुष्मान योजना के माध्यम से समाज और देश खुशहाल होगा।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री रजत सोनी पार्षद वार्ड क्रमांक १५ ने इस अवसर पर कहाकि वर्तमान सरकारे गरीब कल्याण कार्यक्रम पर कार्य कर रही है आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को ५ लख रू. तक का इलाज नि:शुल्क मिल रहा है आयुष्मान योजना से गरीबी की वित्तीय स्थिति सुधर रही है अब ईलाज के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चीफ ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर डाँ. शंकरलाल खराड़ी ने कहा कि आयुष्मान भव अभियान का आयोजन १७ सिंतबर से ३१ सितंबर तक किया जाएगा इस अभियान में शेष बचे पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाए जाएगे । स्वास्थ्य संस्थाओं पर आयुष्मान मेले, आयुष्मान मेले, आयुष्मान ग्राम सभा देह दान करने सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा रक्तदान शिविर स्वस्छता अभियान का आयोजन भी किया जाएगा ।
कार्यक्रम को बी.ई.ई. बसंतीलाल मईडा, बी.पी.एस. रघुनंदन पाटीदार सुपरवाईजर हंसराज नीमा एवं शैलेन्द्र कुमार दवे ने भी सम्बोधित करते हुआ कहाकि २ अक्टूबर के दिन हितग्राहियों के नाम का वाचन होगा टी.बी. के मरीजों की जांच एवं उपचार अंसचारी रोग की स्क्रीनिंग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं पोषण आहार की गतिविधियाँ की जाएगी साथ ही आंखो की जांच के साथ-साथ सभी नागरिकों की आभा आईडी डिजीटल हेल्थ कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे।
अतिथियों का स्वागत दिनेश उपाध्याय, पूनम दायमा, फरजाना खान, हर्षलता नेहरा, सुनिता मतानिया, सीमा भाटी आदि ने किया । इस अवसर पर अतिथियों ने हितग्राहियों को आयुष्मान पीवीसी कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र दवे ने किया आभार हंसराज नीमा ने माना ।