

इंदौर महावीर भवन 15 सितंबर 2023 । करुणा रूपी मन मंदिर में ही धर्म और देवता का निवास होता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने पर्यूषण पर्व के चौथे दिन संबोधित करते कहा कि करुणा से दया प्रेम सद्भाव और वात्सल्य का निर्माण होता है सब तीर्थ का समावेश भी इसी में है। उन्होंने कहा कि प्राणी मात्रा के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर परमात्मा की तरह उनको प्यार करना ही परमात्मा की भक्ति से बढ़कर है। मुनि कमलेश ने बताया कि जिस प्रकार दिन और रात एक साथ नहीं रह सकते वैसे ही क्रूरता और करुणा एक साथ नहीं रह सकते हैं। राष्ट्रसंत ने कहा कि क्रूरता हिंसा की जननी है स्वयं के सद्गुणों को नष्ट कर देती है। व्यक्ति को संवेदनाहीन बना देती है अनेक रोगों का शिकार हो जाता है। जैन संत ने कहा कि एक प्राणी मौत से बचाना उस पर दया लाना उसकी सेवा करना तीन लोक की संपत्ति से बड़ा दान है। केंद्रीय जेल इंदौर के जेलर से संतोष कुमार जी ने राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश की प्रेरणा से अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा इंदौर को जेल में गौशाला खोलने हेतु विनंती पत्र मुनि कमलेश के चरणों में प्रस्तुत किया। एक गुरु भक्त ने तत्काल ₹500000 जेल में गौशाला खोलने हेतु घोषणा कर अनुपम गुरु भक्ति का परिचय दिया। जेलर साहब का अभिनंदन श्री संघ और दिवाकर मंच की ओर से किया गया त्रिशला जैन के नेतृत्व में 21 महिलाओं ने महिला शाखा इंदौर दिवाकर मंच के पदाधिकारी के रूप में शपथ ग्रहण की रमेश भंडारी ने आभार व्यक्त किया प्रकाश भटेवरा संचालन किया।