रतलाम। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर द्वारा 17 सितंबर 2023 रविवार को दोपहर 2:30 बजे वैशाली गार्डन में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। रतलाम शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका के संदर्भ में महिला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर भोपाल श्रीमती विभा जी पटेल तथा विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री कांतिलाल भूरिया के अध्यक्षता में तथा विशेष अतिथि सैलाना विधायक माननीय श्री हर्ष विजय गहलोत एवं आलोट विधायक माननीय मनोज चावला एवं श्रीमती नूरी खान उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शहर महिला कांग्रेस कमेटी की सभी पदाधिकारी ने रतलाम शहर की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। यह जानकारी शहर महिला कांग्रेस रतलाम अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।