पर्युषण पर्व पर कस्तूरबा नगर जिनालय में धार्मिक अंताक्षरी सम्पन्न हुई

रतलाम । कस्तूरबा नगर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम रही। प्रातः मंदिर जी में प्रभु भक्तो द्वारा प्रभु का दर्शन वंदन और पूजन किया जा रहा है। समाजसेवा मैं प्रमुख अमित कोठारी ने बताया की मंदिर मैं प्रतिदिन प्रभु प्रतिमा की सूंदर अंगरचना की जा रही है जिसका लाभ देवेंद्र पुगलिया परिवार ने लिया। मदिर मैं रात्रि मैं हर्षोउल्लास के साथ आरती हुई जिसका लाभ अनिल नवलखा और लोकेश ओस्तवाल परिवार के द्वारा लिया गया। रात्रि मैं आरती के पश्चात् धार्मिक अंताक्षरी खेली गयी जिसमे ६ राउंड रखे गए और भरी बरसात के मध्य भी अंताक्षरी खेली गयी जिसमे रीना कोठारी ,अंकिता कोठारी , नीता जैन प्रथम रहे। द्वितीय पुरस्कार सोनम नवलखा ,प्रियंका कोठारी ,आशिका तलेरा रहे। तृतीय स्थान पर मेहुल कोठारी ,वैभव सेठिया ,दिवांशु मांडलेचा रहे। संचालन अमित कोठारी ने किया।
इस दौरान बाबूलाल सियाल , राजेंद्र कोठारी ,अशोक कोठारी ,सुरेश सियाल ,प्रवीण डुंगरवाल , कैलाश सेठिया , मनोज लोढ़ा , कनकमल जैन, रनीश मेहता, पुष्पा कोठारी, शीला कोठारी , प्रियंका सियाल , कल्पना जैन , रानी राका आदि उपस्थित रहे।