रतलाम शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन, भारी बारिश के चलते आगामी तिथि तक बढ़ाया

रतलाम । शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 17 सितंबर को वैशाली गार्डन में आयोजित महिला सम्मेलन क्षेत्र में चल रही भारी बारिश को देखते हुए आगामी तिथि तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा श्रीमती कुसुम चाहर ने बताया कि संपूर्ण मालवांचल में विगत दो दिनों से हो रही भारी बारिश से आसपास के सारे रास्ते बंद हैं तथा नदी नाले पुर पर जाने के कारण से अतिथियों को आने-जाने की समस्या का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग द्वारा कल भी वर्षा की संभावना बताई गई है।
उक्त परिस्थिति में आयोजित सम्मेलन को आगामी तिथि के लिए स्थगित किया गया है।