अभियांत्रिकी दिवस पर सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाई तकनीकी प्रदर्शिनी

रतलाम । अभियांत्रिकी दिवस पर सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाई तकनीकी प्रदर्शिनी- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे इसरो कार्डिनेटर श्री मुकेश गुप्ता, जिन्होंने आने वाले समय पर अभियांत्रिको का समाज में स्थान विषय पर उद्बोधन दिया व जी.पी.एस सेटेलाईट से जुडी जानकारिया विद्यार्थियों को दी। विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिवस पर सृजन महाविद्यालय चेयरमेन श्री अनिल झालानी ने विश्वेश्वरैया जी द्वारा समाज को दी गई जलसंसाधन, सुचारू नगरीय व्यवस्था जैसे योगदान पर प्रकाश डाला व अपने उद्भोदन में नए अभियंत्रियों को उनके जैसे बनने की प्रेरणा दी।
प्रदर्शिनी में पर्यावरण को मद्देनजर रखते हूए सिविल के विद्यार्थी अंतिम के द्वारा रिसाईकल ब्रिक(ईट) को प्रथम पुरूस्कार प्राप्त हुआ। संचालन में निसर्ग दुबे द्वारा अभियंत्रियों को विश्वेश्वरैया जी के द्वारा बनी मैसूर डिस्ट्रीक्ट का वर्णन कर विद्यार्थियों को उनकी तरह समाज में कार्य करने के लिए विवेकानंद जी द्वारा कहे गए प्रेरणादायक शब्द उठो, जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए, वाले शब्दों से प्रोत्साहित किया धन्यवाद एवं आभार सृजन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ जिंदल यादव द्वारा व्यक्त किया गया।