इन्दौर मे 300 गोचरी दया एव दानवीर पदम श्री जैन रत्न लाल श्री नेमीनाथ जैन के 93 वे जन्मदिवस पर समाज की सस्थानो ने राष्ट्रसंत के सानिध्य सम्मान कर अभिनंदन किया गया

इंदौर महावीर भवन 17 सितंबर 2023 । संघर्ष जीवन के लिए वरदान है जोआंतरिक ऊर्जा को जागृत करके सफलता की मंजिल तक पहुंचना है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनी कमलेश ने पर्यूषण पर्व पर छठे दिन संबोधित करते कहा कि संघर्ष से बड़ी कोई संपत्ति नहीं साधना नहीं इसके बिना जिंदा व्यक्ति मुर्दे के समान है। मुनि कमलेश ने बताया कि सुविधा मैं डूब कर आदमी अपनी असली शक्ति को भूल जाता है इंद्रियों का गुलाम होकर मकड़ी जाल की भांति इस में फंस जाता है। राष्ट्रसंत ने कहा कि संघर्ष अमृत के समान है सुविधा जहर के समान सुविधा सफलता में बाधक है।
जैन संत ने कहा की पंजाब सरकार द्वारा 19 सितंबर को पर्युषण पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। केंद्र और सभी राज्य सरकारों से 19 सितंबर को अवकाश के साथ सभी कत्लखाने बंद रखने की घोषणा करनी चाहिए अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली ने मांग की। भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से सम्मानित दानवीर भामाशाह लाल नेमीनाथ जैन के 93 जन्मदिन पर महावीर भवन में मुनि कमलेश के सानिध्य में सैकड़ो संस्थाओं ने उनका अभिनंदन किया दीर्घायु होने के मंगल कामना की 300 के करीब गोचरी दया मैं श्रावक श्राविका ने भाग लिया। प्रकाश भटेवरा ने संचालन किया। रमेश भंडारी ने आभार व्यक्त किया।