जिले में अब तक करीब 1185.63 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

रतलाम 17 सितंबर 2023। जिले में अब तक करीब 1185.63 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 1122.10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गत 24 घंटो के दौरान रविवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 190.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा बाजना विकासखंड में 282 मिलीमीटर दर्ज की गई। आलोट में 39 मिलीमीटर, जावरा में 121 मिलीमीटर, ताल में 183 मिलीमीटर, पिपलौदा में 190 मिलीमीटर, रतलाम में 242 मिलीमीटर, रावटी में 262. मिलीमीटर तथा सैलाना में 205 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।