सकल जैन समाज द्वारा क्षमापना पर्व एक साथ मनाया जाएगा




इंदौर महावीर भवन 19 सितंबर 2023 । आत्म शुद्धि के पर्व में भी दूरियां और अलगाव नजर आए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनी कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करके कहा कि जहां मैत्री सद्भाव और प्रेम का अद्भुत संगम हो उससे बड़ा क्षमापना का और कोई पर्व नहीं हो सकता।
इंदौर के इतिहास में प्रथम बार मुनि कमलेश के प्रयास से महान दिगंबर संत पूज्य सागर जी श्वेतांबर पर्यूषण पर्व मनाने के लिए राजवाड़ा महावीर भवन पधार एकता काआदर्श प्रस्तुत किया। दोनों ने संयुक्त बयान में कहा कि आध्यात्मिक पर्व के साथ दिगंबर श्वेतांबर ना लगाते हुए 8 और 10 दिन के बजाज 18 दिन आध्यात्मिक सिद्धि पर्व का नाम दिया जाए।
पूज्य सागर जी के अनुरोध पर 10 लक्षण पर्व मनाने के लिए राष्ट्र संत कमल मुनी कमलेश ने पधारने की स्वीकृति प्रदान की।
दोनों संतों ने क्षमा वाणी और महावीर जयंती संपूर्ण जैन समाज से एक साथ बनाने की अपील करते हुए कहा इसके लिए जो प्रयास करेगा वह महावीर का सपूत बनेगा। जैन समाज में एकता का शंखनाद करते हुए 10 लक्षण पर्व के बाद आने वाले रविवार को सकल जैन समाज का क्षमापना पर्व एक साथ मनाया जाएगा।
इसी के साथ एक नया स्वर्णिम इतिहास का निर्माण होगा 10 लक्षण पर्व के बाद पूज्य सागर जी एक दिन श्वेतांबर समाज के प्रांगण महावीर भवन में आहार ग्रहण करेंगे संस्कृति संत और तीर्थ की रक्षा के लिए गुरुओं की पदयात्रा के लिए सभी ने एक साथ चलने का कठोर संकल्प लिया।
अखिल भारतीय जैन जिला के विचार मंच नई दिल्ली के प्रयासों से महावीर भवन में जब दोनों महान संतों का वात्सल्य भाव से मिलन को देखकर संपूर्ण जनता भाव विभोरहो गई नयन छलक पड़े राष्ट्रसंत के प्रयासों की सब तरफ मुक्तकंठ से प्रशंसा हो रही है। प्रवचन सभा में मुनि कमलेश ने ने केश लोचअपने हाथों से किया कौशल मुनि जी ने अंतागढ़ सूत्र का वाचन किया घनश्याम मुनि ने विचार व्यक्त किया सेफल डक के 33 उपवास है आपस में क्षमा दो क्षमता को के सिद्धांत को आत्मसात किया गया वही सच्चा धार्मिक है। जो क्षमता को जीवन में उतरता है इससे बड़ी और कोई तपस्या दान तीर्थ नहींभारी संख्या में जनता उमड़ पड़ी श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ युवक संघ महिला मंडल सभी संस्थाओं का संघ के मंत्री रमेश भंडारी ने आभार व्यक्त किया प्रकाश भटेवरा ने संचालन किया।