
रतलाम/ लंदन (ब्रिटेन)। मध्यप्रदेश के सभी अप्रवासी भारतीयों ने माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए एमपी से लंदन की डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का निवेदन किया तथा एक विश्लेषण करने की अपील की। सीए मयूरी चोरडिय़ा जी ने राज्यपाल जी को बताया कि मध्यप्रदेश के 5000 से अधिक लोग ब्रिटेन में रहते हैं तथा एमपी से डायरेक्ट कनेक्टिविटी कई तरह से व्यापार और नए अवसरों को बड़ावा देगी। आगे चोरडिय़ा ने बताया कि जिस तरह से मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल का विकास किया गया है इसी तरह से मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का भी तथा अन्य ग्रामीण इलाकों का भी विकास किया जाना चाहिए जिसमें प्रमुख है सड़कों का निर्माण तथा ट्रांसपोर्ट की सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास एवं आगे कई योजनाओं पर चर्चा हुई जिससे कि एनआरआई इन्वेस्टमेंट भारतीय अप्रवासियों का निवेश मध्य प्रदेश में बढ़ाया जा सकता है तथा उन्होंने बताया कि किस तरह से भारतीय अध्यात्म से लेकर व्यापार व्यवसाय तक मध्यप्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे हैं। हाल ही में हुई जैन मंदिर की प्रतिष्ठा तथा जीतो यूके से भी अवगत कराया। सभी अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए राज्यपालजी ने जिस तरह से आत्मीयता और सहजता दिखाई उसने सभी मध्यप्रदेश के भारतीय प्रवासियों का दिल जीत लिया तथा सभी योजनाओं पर विचार विमर्श कर योजनाओ का क्रियान्वयन करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी पत्रकार निलेश बाफना ने दी।