चल समारोह के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत की गई

रतलाम। मंगलवार से प्रारंभ हुए 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव पर श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति पैलेस रोड रतलाम द्वारा भव्य और विराट चल समारोह के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत की गई। उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल एवं गणेश उत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा, ने देते हुए बताया कि आज गणेश चतुर्थी पर प्रातः 09 बजे गणपति मंदिर पेलेस रोड से ऊंट, घोड़े, बैंड, ढोल, नगाड़े, एवं रथ पर सवार होकर गणपति जी महाराज की प्रतिमा का चल समारोह नवयुवक मंडल द्वारा निकाला गया जो कि पैलेस रोड, डालु मोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा, श्रीमाली वास होते हुए वापस गणपति मंदिर पर पहुंचा, जहां अभिजीत मुहूर्त में गणपति बप्पा को विधि विधान से पूजन कर पंडाल में विराजमान किया जाकर महाआरती एवं प्रसादी वितरण की गई। चल समारोह में मंदिर ट्रस्ट के जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, पं शिव शंकर दवे जी, नरेंद्र जी व्यास, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र व्यास, मुकेश त्रिवेदी, रत्ना पाल, राहुल शर्मा, मुकेश व्यास, सारिका दवे नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित देवड़ा, भुवनेश सिंह राठौड़, देवेन्द्र राठौर, श्रेयास मोदी, दीपक सुराणा, प्रथम बैरागी, श्रेयांश शर्मा,आयुष बोराना, गौरव परमार, मंगल सोलंकी, जय बैरागी, गोलु देवड़ा, सर्वेश व्यास, दक्ष सिंह चुंडावत, अतुल सरवड, राज वीर राठौर धनन्जय, रवि भदौरिया, मुकेश व्यास, अशोक मेहता, युवराज मेहता, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। पश्चात रात्रि 08 बजे भगवान श्री की महाआरती की गई जिसमें अतिथि सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल जी शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री धर्मेंद्र जी व्यास, भाजपा नेता श्री सुनील जी सारस्वत, सामाजिक कार्यकर्ता रवि पंवार, विशाल अग्रवाल, सुरेश कुमार जी दुबे, तरणी व्यास आदि द्वारा शांय आरती की जाकर भगवान श्री को ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाकर प्रसादी के साथ सभी भक्तों की सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य , प्रगति के लिए घर के पूजा स्थल पर रखने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई कुबेर पोटली का वितरण किया गया।