विघ्न विनाशक को स्थापित कर लिया सेवा का संकल्प

रतलाम। लायंस हाल में लाइंस ऑफ़ रतलाम द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्न विनाशक गणपति जी की मूर्ति को स्थापित कर समाज के वंचित क्षेत्रों में सेवा करने का संकल्प धारण किया । लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि हम भगवान गणपति जी से प्रेरणा ले और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए जुट जाएं उन्हें आध्यात्मिक धार्मिक संस्कारों से अवगत कराते हुए उनकी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का संकल्प लें । हमें उनकी आर्थिक मदद तो करना ही है साथ-साथ में सामाजिक संस्कारों से अवगत कराना भी जरूरी है । समाज में बढ़ते हुए अपराध एवं विकृतियों से मुक्ति के लिए भगवान श्री गणेश की आराधना अत्यंत आवश्यक है यह हमारे समाज को संगठित और विचारों से पवित्र बनता है । आरंभ में गणेश जी का माल्यार्पण कर आरती की गई । तत्पश्चात लाइन जगदीश सोनी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर भव्य चल समारोह निकालकर मूर्ति स्थापित दी गई । चल समारोह में झोन चेयरपर्सन प्रीति सोलंकी, राजेंद्र पुरोहित, सर्जन पुरोहित, मयंक कोठारी, रवि बोथरा, चेतन पडियार, सरोज ओझा, कांता छंगानी, प्रेमलता दवे, आरती त्रिवेदी, कविता राजपुरोहित, प्रथम कौशिक, वैशाली माचवे, पुष्पा वासन, रीता दीक्षित, कुलदीप द्विवेदी, नीरज सुरोलिया, प्रदीप लोढ़ा, विजय बोहरा, दिनेश गहलोत, योगेश शर्मा, बी.के.जोशी, राज पोरवाल, संदीप निगम आदि उपस्थित थे ।