लायंस इंटरनेशनल का डीएलएलआई  शिविर रतलाम में रविवार को

शिविर में रतलाम, धार, झाबुआ और अलीराजपुर जिले के लायन भी हिस्सा लेंगे

रतलाम । लायंस इंटरनेशनल  डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 द्वारा डिस्ट्रिक्ट लायन लीडरशिप इंस्टिट्यूट कार्यशाला का भव्य आयोजन 24 सितंबर 2023 रविवार को होटल बालाजी सेंट्रल, रतलाम पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें रतलाम, झाबुआ और धार जिले के लगभग 120 लायन सदस्य भाग ले रहे हैं जिन्हें डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ वक्ता अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
शिविर संयोजक  रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया कि उक्त शिविर में लायन वाद से संबंधित विभिन्न प्रकल्पों तथा साहित्य द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उचित मार्गदर्शन शिक्षण प्रदान किया जावेगा। शिविर का प्रारंभ प्रात: 11:00 बजे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा, प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल करेंगे । शिविर की व्यवस्था और प्रबंधन  सर्वश्री सुनील के जैन, जी एल टी प्रमुख अनिल मोदी, मालवा कोऑर्डिनेटर वीणा छाजेड़, पवन मोदी, अनिल धारीवाल, जे.पी. त्रिपाठी, डॉ सुलोचना शर्मा, बी.के.माहेश्वरी, संदीप निगम, नीरज सुरोलिया, विक्रम सिसोदिया, रवि बोथरा, जगदीश सोनी, कल्पना राजपुरोहित, प्रथमा कौशिक, महेश व्यास, बी.के.जोशी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है ।
शिविर को सफल बनाने का अनुरोध झोन चेयरपर्सन लायन अशोक दख, प्रीति सोलंकी, सौरभ भंडारी, सुरेश रांका, शिरीन कुरैशी, अनिल शर्मा, भारती मिश्रा, अंकित पांडे, सीमा रावल, लायंस क्लब रतलाम के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, चेतन पडियार, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठीयारी, सर्जन राजपुरोहित, सरोज ओझा, कांता छगानी, गोपाल जोशी, संतोष चाणोदिया, केजार हुसैन बोहरा, राजेंद्र जायसवाल, यास्मीन शैरानी, प्रेमलता दवे, आशीष जोशी, शुभांगी जोशी, आरती त्रिवेदी, नीलिमा छवि सिंह आदि ने शिविर को सफल बनाने का अनुरोध किया है । शिविर में रतलाम, धार, झाबुआ  और अलीराजपुर जिले के लायन भी हिस्सा लेंगे।