
रतलाम। विघ्न विनाशक देव आराध्य गणपति महाराज की पूजा-अर्चना मनुष्य जीवन में अत्यंत सार्थक पूजा मानी जाती है । यह हमें आंतरिक रूप से शक्ति और मजबूती प्रदान करती है । 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव भक्ति आराधना से परिपूर्ण प्रत्येक सनातनी धर्मावलंबी के लिए आत्म शुद्धि और पवित्र भावों का पर्व है।
उक्त विचार लायंस हाल में लायंस ऑफ़ रतलाम द्वारा स्थापित लायन गणपति की आरती कार्यक्रम में पधारे युवा नेता मयंक जाट ने व्यक्त किया । आपने कहा कि हमें धार्मिक मर्यादाओं और संस्कृति का पूरी ईमानदारी और पवित्रता से पालन करना चाहिए तभी नई पीढ़ी हमारे संस्कारों को समझ पाएगी । लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने कहा कि हमें गर्व होता है हमारी संस्कृति पर हमारे सनातन त्योहारों पर जो हमें मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सर्वश्री राजीव रावत जवाहर व्यायाम शाला के संचालक सनी पहलवान, पार्षद श्रीमती मनीषा सिंह विजय सिंह चौहान, झोन चेयरपर्सन प्रीति सोलंकी, सौरभ भंडारी, नीरज सुरोलिया भी उपस्थित थे । आरंभ में अतिथियों का स्वागत पूजा संयोजक प्रदीप लोढ़ा, विजय बोहरा, राजेंद्र राजपुरोहित, चेतन पडियार, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठियारी, सजर्न राजपुरोहित, सरोज ओझा, कांता छगानी, राज पोरवाल, यश जैन, प्रेमलता दवे, कल्पना राजपुरोहित, जगदीश सोनी, विक्की जैन, कैलाश गहलोत, योगेश तिवारी, सौरव भंडारी, बी.के. जोशी, कुलदीप त्रिवेदी, स्नेहा सचदेवा, कविता राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, भारती उपाध्याय, वैशाली माचवे, पुष्पा वासन, विनीता पटेल, सुषमा दवे, रीता दीक्षित, दिलीप वर्मा सहित अनेक लायंस सदस्य उपस्थित थे।