रतलाम। श्री विश्वकर्मा धाम नेमिनाथ नगर रतलाम पर श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 23 सितम्बर शनिवार से 29 सितम्बर 2023 तक सुबह 11 बजे से 02 बजे तक एवं दोप. 03 बजे से सांय 05 बजे तक भीलवाड़ा के प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता श्रद्धेय श्री प्रीतम जी व्यास द्वारा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ किया जाएगा। उक्त जानकारी श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया कि 23 सितम्बर शनिवार को प्रात: 11 बजे मंदिर के पुजारी श्री पवन बैरागी के घर से विश्वकर्मा घाम तक चल समारोह निकाला जाकर मंदिर पर पोथी की स्थापना की जाएगी। विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर समिति के जनक नागल, राजेश नागल, महेश वंडेला पटेल, शांतिलाल जी चुहैल, कृष्णा वुडडल, नागु जी बोदलिया, महेश बोदलिया, जितेन्द्र बामनिया, सुरेश लतारा, पं पवन बैरागी आदि द्वारा सभी समाज बंधुओं एवं क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता, माताओं, बहनों से आग्रह किया है कि इस पुनीत कार्य में सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ पधार कर तन-मन- धन से सहयोग प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त करें।