अंजुमन के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम हर तरह के सहयोग लिए खड़ा है- महापौर प्रह्लाद पटेल

रतलाम । उक्त विचार शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रह्लाद पटेल द्वारा आज अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन में कही। अवसर था इब्राहिम शैरानी के अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर (अध्यक्ष) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज प्रथम बार महापौर एवं भाजपा पार्षद एमआईसी सदस्य के अंजुमन आगमन पर महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा पार्षदगण द्वारा अंजुमन पहुँच कर इब्राहिम शैरानी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर अंजुमन की पूरी कमेटी द्वारा महापौर एवं सभी उपस्थित वरिष्ठ भाजपा पार्षदगण का पुष्पमाला एवं साफा बाँधकर स्वागत किया गया।