
रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब की निश्रा में मुमुक्ष बहन तमन्ना जैन का भव्य बरगोड़ा कल शनिवार को सुबह प्रातः 8:00 बजे समता अतिथि भवन घास बाजार से निकलेगा तत्पश्चात शासन दीपक आदित्य मुनि महाराज साहब आदि ठाणा के प्रवचन प्रात 9 से 10 समता भवन नोलाईपुरा पर रहेंगे उसके पश्चात दीक्षा अंगीकार के पूर्व चरित्र आत्माओं के दर्शन हेतु पधारी मुमुक्षु बहन का साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा अभिनंदन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि टोक निवासी मुमुक्ष बहन की दीक्षा 5 नवंबर को आचार्य श्री के सानिध्य में नीमच में संपन्न होगी। मुमुक्ष बहन का सम्मान श्री संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना महेश नाहटा व संघ की सभी इकाई महिला मंडल बहु मंडल समता युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारीयों के सानिध्य में होगा इस हेतु संघ अध्यक्ष श्री पिरोदिया ने आमजन से आह्वान किया की बरघोड़े में पधार कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर लाभ प्राप्त करें।