नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुआ सफाई मित्र सुरक्षा शिविर

रतलाम । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम कार्यालय परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा षिविर का आयोजन कर सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का शुभारंभ नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह व डॉक्टरो के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
शिविर में समस्त सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया साथ ही सभी को योजनाओं की जानकारी दी गई, योजनाओं की जानकारी देने हेतु अलग से स्टाल लगाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को जीरोवेस्ट इवेंट बनाया गया जिसमें किसी भी प्रकार की सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नही किया गया।