जावरा में जन आक्रोश यात्रा का हुआ स्वागत


जावरा (अभय सुराणा) । भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है कुछ समय पहले इनके द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी इनको यह नहीं पता कि जिस प्रदेश की लाडली बहनों की बातें करते हैं उसे प्रदेश में महिलाओं की आज कितनी स्थिति दयनीय हो गई है ,कई महिलाएं एवं बालिकाएं घर से लापता है उनकी और ध्यान नहीं है ।यह सरकार पूरी तरह कर्ज में डूब गई है, पुरानी कहावत है की कर्ज लो ओर घी पियो यह सरकार इसको सिद्ध कर रही है स्वतंत्र भारत के बाद पहली बार मध्य प्रदेश सरकार ज्यादा कर्ज में डूबी है। चुने हुए जन प्रतिनिधियों को करोड़ों रुपए देकर खरीद फ्ररोखत करती है और जनता के साथ धोखा करती है ।धार्मिकता के नाम पर यह आपस में भड़काने का काम करती है कांग्रेस की रीति नीति बिल्कुल स्पष्ट है हम सभी को समान नजर से देखते हैं। और सभी का सम्मान करते हैं। उनके झूठे वादों को बताने के लिए कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है जहां पर जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है जो इस बात का सुचक है कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एक लहर है और यही कारण है कि कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनने जा रही है। उक्त विचार मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष युवा नेता जीतू पटवारी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर जावरा ग्रामीण पिपलोदा उत्तर और पिपलोदा दक्षिण द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस पार्टी द्वारा तालनाका चौराहे पर यात्रा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया यहां से यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई चौपाटी पर पहुंची वहां पर जनसभा को केंद्रीय प्रतिनिधि इंदौरा के साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं युवा नेता नितीराज सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा आदि नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया तथा आभार प्रदर्शन रिजवान खान ने माना।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की मुख्य झलकियां
- 19 सितंबर 2023 मंदसौर से प्रारंभ हुई जन आक्रोश यात्रा आज चौथे दिन जावरा पहुंची जहां स्थानीय कांग्रेस व बहारी कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच जारी जंग देखने को मिली।
- अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे देरी से यात्रा पहुंची
- किसान अपने खेतों पर और मुस्लिम भाई नवाज का समय होने से यात्रा को बीच में ही छोड़ कर चले गए।
- श्री अष्टटापद तीर्थ पर ठहरे यात्रा प्रभारी कुलदीप इनदोरा से नेताओं ने वहां जाकर अपनी बात रखी लेकिन दाल नहीं गली।
- पूरा शहर पोस्टर्स से भरा पड़ा था लेकिन शहर में यात्रा का स्वागत करने के लिए मंच नहीं के बराबर बने थे।
- शहर व ग्रामीण से नेता व कार्यकर्ता प्रातः 9:0 बजे से ही आना चालू हो गए थे, यात्रा लेट होने की वजह से पार्टी द्वारा चाय पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी दिखी।
- यात्रा विलंब का मुख्य कारण जीतू पटवारी का इंदौर से जावरा आना रहा
- खुली जीप में चारों ब्लॉक अध्यक्ष को खड़े रहने की जगह नहीं मिली।
- कुछ कार्यकर्ता, पार्षद, नेता तीनों जगह मंच पर या मंच के आसपास दिखाई दिए
- पूर्व गृह मंत्री श्री भारत सिंह को जीतू पटवारी ने पूरा सम्मान दिया तथा स्वास्थ्य की प्रतिकूलता होते हुए भी उन्हें मंच पर बिठाया गया।
- जीतू पटवारी ने सभा समाप्ति के पश्चात जीप पर खड़े होकर ही पत्रकार वार्ता करी
- पहली बार रैली में व्यक्तिगत नाम के साथ झंडे लहराए गए
- कार्यकर्ताओं की भीड़ व उत्साह देख नेताओं ने वीरेंद्र सिंह सोलंकी के मंच पर अधिक समय तक रुकना, मंच से यात्रा प्रभारी कुलदीप इनदोरा द्वारा वीरेंद्र सिंह की तारीफ करना, सभी को सोचने के लिए
- धाकड़ चौराहे पर वीरेंद्र सिंह सोलंकी, निजाम काजी मित्र मंडल द्वारा, हुसैन टेकरी चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण नगर पालिका अध्यक्ष अनम- मोहम्मद यूसूफ कडपा, तालनाका चौराहे पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा मित्र मंडल द्वारा जन आक्रोश यात्रा के साथ आए सभी का स्वागत किया गया।
- धाकड़ चौराहे पर हुई सभा में शेरो शायरियों का भी सवाल जवाब चला, सभी ने सराहा।
- चौपाटी पर आमसभा में मोहम्मद यूसुफ कडपा ने स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने व उसको जीताने का आश्वासन दिया
- स्थानीय उम्मीदवारों में प्रमुख दावेदार नीतिराज सिंह, हिम्मत सिंह श्रीमाल, वरुण श्रोत्रिय तथा बाहरी उम्मीदवार इन्होंने अपना राशन कार्ड वह स्थाई पता अब जावरा ही बना लिया है उनमें प्रमुख है वीरेंद्र सिंह सोलंकी राजेश भरावा, डी.पी धाकड़ व करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर का नाम चर्चा में है*अब देखना यह है कि पार्टी हाई कमान किसके नाम पर मोहर लगता है।
- कुल मिलाकर यह जन आक्रोश यात्रा कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह दे गई, और विरोधियों को भी सोचने पर मजबूर कर गई।