साधारण विवाह एवं दहेज प्रथा प्रतिशेष सह बाल विवाह रोकथाम कार्यशाला का आयोजन

रतलाम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभूलाल, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में 23 सितंबर को जिला स्तरीय पोषण संवेदीकरण कार्यशाला सह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत् साधारण विवाह एवं दहेज प्रथा प्रतिशेष सह बाल विवाह रोकथाम कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शुरूआत मुख्य अतिथिद्वय से मॉ सरस्वती की पूजा एवं कन्या पूजा के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पण्ड्या, सहायक संचालक श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा, परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गेहलोद एवं श्रीमती अर्चना माहौर द्वारा करवाई गई। दोनों मुख्य अतिथियों द्वारा महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। अपने वक्तव्य में महिला बाल विकास टीम की प्रशंसा की गई। आयोजन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मोटे अनाज (श्री अन्न) पर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागीय पर्यवेक्षकों द्वारा सुपोषित भारत साक्षर भारत पर पोस्टर तैयार किए गए। स्वास्थ्य परीक्षक के दौरान सबसे अधिक स्वस्थ बालिकाओ को मिस हिमोग्लोबिन से नवाजा गया।
भारत शासन के निर्देशानुसार माह सितंबर पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रत्येक परियोजना से दो ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ इस प्रकार कुल 20 ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। स्वस्थ बालक स्पर्धा के दौरान शासन निर्देश अनुसार निर्धारित मानकों के आधार पर 12 बच्चों को उनके अभिभावकों सहित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पोषण माह में नियमित मॉनिटरिंग में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला समन्वयक श्री प्रफुल भट्ट, ब्लॉक समन्वयक श्री कमलेश बघेल, राहुल बोस, रवीना जाट एवं श्री आशीष सोनी को पुरूस्कृत किया जाकर उत्साह वर्धन किया गया। व्यंजन प्रतियोंगिता में मक्का के लड्डू प्रथम, द्वितीय स्थान पर भुट्टे की खीर एवं तृतीय स्थान पर भुट्टे के बिस्किट बनाने वाली ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती हेमलता गेहलोद, द्वितीय स्थान पर श्रीमती एहतेशाम अंसार एवं तृतीय स्थान पर श्रीमती प्रेरणा चौहान रही जिन्हें पुरूस्कृत किया गया। मिस हीमोग्लोबिन प्रतियोगिता में किशोरी बालिका कुमारी छाया, कुमारी श्रद्धा एवं कुमारी अंजली रही।
बाल विवाह रोकथाम में विशिष्ट प्रदर्शन हेतु चाईल्ड लाईन वर्कर श्रीमती लक्षिता राठौर एवं तारा सिसोदिया को पुरूस्कृत किया गया। स्वास्थ परीक्षण हेतु विशिष्ट कार्य सम्पादन हेतु श्रीमती अनिता परमार एवं श्रीमती रेखा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के एमआईएस ऑपरेटर ईमरान खान एवं सागर परदेसी की भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति सोनी और सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल समन्वय हेतु शाखा लिपिक श्रीमती यशोदाकुंवर राजावत हो जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति सोनी और आभार श्रीमती शशिकला मण्डराह द्वारा माना गया।