विकास रथों के माध्‍यम से वीडियो प्रसारण कर जारी है योजनाओं का प्रचार प्रसार

रतलाम 24 सितम्बर 2023। विकास रथों के माध्‍यम से आमजन को बडी संख्‍या में शासकीय योजनाओं की जानकारी मिल रही है। विकास रथों के माध्‍यम से रविवार को रतलाम शहर के वार्ड क्रमांक 14 के काटजू नगर संपूर्ण क्षेत्र, आमलिया भेरू, वार्ड क्रमांक 33 के शास्‍त्री नगर मेन रोड, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्‍टेंड, लोकेन्‍द्र टॉकीज रोड, सैलाना ब्‍लॉक के खेडीकलां, खेडीखुर्द, हल्‍दुपाडा, अदरशीला, भोजपुरा, जुनवानिया, जावरा ब्‍लॉक के ग्राम खजुरिया, डुमाहेडा, गुर्जर बर्डिया, निम्‍बोदिया, लोंद, बटवाडिया आदि क्षेत्रों में वीडियो दिखाकर प्रचार प्रसार किया गया ।
सोमवार को ग्राम करमदी, ग्राम मथुरी तथा जावरा ब्‍लॉक के बर्डिया गोयल, हाटपिपिलिया, बण्‍डवा, उणी, अर्जला, मिंडली ग्रामों में तथा बाजना ब्‍लॉक के बाजना, हमीरगंज, गौतमपुरा, लालपुरा, मऊडीपाडा, मालपुरा, इमलीपाडाकलां, हेवडा दामाकलां, खिरपुर, सालरडोजा, सेरा, माण्‍डलिया क्षेत्रों में प्रचार प्रसारकिया जाएगा।