जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित हुआ

रतलाम 24 सितम्बर 2023। उद्यानिकी एवं खाद्य संस्करण विभाग द्वारा जिला स्तरीय सेमिनार रविवार को आयोजित किया गया। सांसद प्रतिनिधि श्री बद्रीलाल चौधरी, श्री जितेंद्र काला, श्री अशोक पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य श्री डी.पी. धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। अतिथि स्वागत उपसंचालक उद्यानिकी विभाग श्री त्रिलोकचंद वास्कले, श्री अनिल जैन तथा अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इंफ्रिक्स कोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के श्री विशाल मिश्रा, कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के श्री भदौरिया तथा उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर के वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। श्री चौधरी ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी किसान भाइयों की उन्नति के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान देने की कई योजनाएं प्रारंभ की गई है जिसका लाभ जिले के युवा किसान उठाकर कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में उन्नति करें। जिले में उद्यानिकी फसलों को हमारे किसान वृहद स्तर पर पैदावार कर रहे हैं। ऐसे किसान भाइयों को और अधिक वैज्ञानिक तरीके से कृषि उद्यानिकी लाभ का धंधा बनाया जाए। यहां पर बनने जा रहे इंडस्ट्रियल हब में कृषि उद्यानिकी फसलों के लिए खाद्य प्रसंस्करण के उद्योग बड़ी संख्या में लगाने की आवश्यकता है जिससे हमारा किसान भाइयों की फसलों का उचित दाम मिल सके। आपने कहा कि रतलाम जिले में 8 लेन मार्ग के प्रारंभ होने से और अधिक सुगमता से अपनी फैसले बड़े शहरों में पहुंच पाएगी। संगोष्ठी में उद्यानिकी फसलों की स्टाल एवं प्रसंस्करण की विधि विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए जिसका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।