जीवन का प्रत्येक क्षण और प्रत्येक कण बहुमूल्य हैं सहेजें संवारें




रतलाम। शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंद कालोनी रतलाम प्राचार्य श्रीमती ममता अग्रवाल मंगलवार प्रातः 10:30 बजे तथा न्यू रोड़ स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 11:30 संस्था प्रधान श्रीमती राधा पाटीदार की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित की गई। स्वस्थ व्यक्ति, परिवार, समाजजन, शुद्ध आहार, शुद्ध विहार, शुद्ध व्यवहार अपनाएं रोगमुक्त प्रकृतिमय खुशहाल जीवन की नींव मजबूत करें आदि विषयो पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई । आरोग्य भारती मालवा प्रांत जिला रतलाम इकाई द्वारा शासकीय अशासकीय विद्यालयों जनमानस में समुचित पोषण न रहे कुपोषण से सुपोषण की ओर अग्रसर प्रकृति से जुड़ने जोड़ने स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध जीवनशैली की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है आरोग्य भारती महिला प्रांत सह प्रमुख डॉ निर्मला डांगी पतंजली युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा श्रीमती विमलेश वर्मा डॉ मोहन चौहान द्वारा तेजस्वी उज्जवल भविष्य के निर्माताओं अध्यनरत विद्यार्थियों को संकल्पित होकर हरसंभव सुपोषण पर विशेष प्रशिक्षित किया गया जो 30 सितम्बर तक व आगे भी अनवरत जनजागृति प्रवाह जारी रहेगा।