रतलाम । जिला चिकित्सालय रतलाम में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर पांच दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. एम एस सागर ने बताया कि 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण करने वाले लोगों के लिए प्रात: 09 बजे से शाम 04 बजे तक निशुल्क जांच एवं दवाईयां उपलब्ध कराकर सेवाएं प्रदान की जाएगा। उन्होने बताया कि शिविर के दौरान अस्थी रोग विशेषज्ञ, नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, क्षय रोग विशेषज्ञ, नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ एवं असंचारी रोग विशेषज्ञ, जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि के मरीजों को निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही शिविर के दौरान वृद्धजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।