- विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल के प्रयासों से नियमित होगी जलप्रदाय की शुरूआत
- 4 करोड़ की लागत से धोलावाड़, मोरवानी व ऋतुराज सम्पवेल पर लगी नई मोटरें
रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल के प्रयासों से शहर में चरणबद्ध तरीके से नियमित रूप से जल प्रदाय की व्यवस्था शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर की जलप्रदाय के मुख्य स्त्रोत धोलावाड़, मोरवानी एवं ऋतुराज पम्पिंग हाउस पर करीब 4 करोड़ की लागत से अधिक क्षमता के मोटर पंप स्थापित किये गए है, जिनके माध्यम से विगत एक माह से शहर में जलप्रदाय किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा प्रतिदिन जलप्रदाय करने हेतु प्रथम चरण में कस्तूरबा नगर टंकी से वार्ड क्रमांक 9, 11 एवं 12 के वह क्षेत्र जहां पर वर्तमान में एक दिन छोड़कर जल प्रदाय हो रहा है, उन क्षेत्रों में 6 अक्टूबर, शुक्रवार से प्रतिदिन जलप्रदाय किया जाना निश्चित किया गया है। उक्त व्यवस्था के बाद विभिन्न चरणों में शहर के अन्य क्षेत्रों में जलप्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।