- मॉ कालिका लोक का निर्माण शीघ्र होगा प्रारंभ-श्री चेतन्य काश्यप
- वार्ड क्रमांक 36 में 1.19 करोड की राशि के होंगे विकास कार्य





रतलाम । रतलाम को नगर से महानगर बनाने हेतु विकास की अविरल गंगा बहाई जा रही है, नगर में महानगर जैसी सुविधाऐं उपलब्ध होने से व्यापार एवं रोजगार में वृद्धि होगी।
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 36 में कायाकल्प 2.0 अन्तर्गत कालिका माता मंदिर से मोचीपुरा तक 52 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, कायाकल्प 2.0 अर्न्तगत वकील कॉलोनी आंतरिक सड़को का 11.02 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण, वकील कॉलोनी एवं रामबाग कॉलोनी में 8.69 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, मित्र निवास कॉलोनी में 28.25 लाख की लागत से डामर सड़क निर्माण, गुलमोहर कॉलोनी मित्र निवास कॉलोनी, रामबाग एवं वकील कॉलोनी बगीचे में 9.26 लाख की लागत से झुले चकरी एवं ओपन जिम उपकरण लगाने के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप जी की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि वर्तमान निगम परिषद द्वारा 1 वर्ष के कार्यकाल में 260 से अधिक विकास कार्यो को धरातल पर उतारने में हम सफल रहे है।
विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम को नगर से महानगर बनाने के लिये नगर में 4 लेन सड़कों के जाल के साथ ही गली मोहल्लों की आंतरिक सड़कों का भी नव निर्माण कराया जा रहा है। इण्डस्ट्रीयल मेगा पार्क से रतलाम को नई उंचाईयां मिलेगी व नगर के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
प्रारंभ में विधायक श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, महापौर परिषद सदस्य श्री दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री परमानन्द योगी, शक्तिसिंह राठौर धर्मेन्द्र रांका, पूर्व पार्षद श्री मुन्ना जोशी, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश माहेश्वरी, जलज सांखला, गौरव त्रिपाठी, राकेश परमार, राजेश चौपड़ा सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 36 में कायाकल्प 2.0 अन्तर्गत कालिका माता मंदिर से मोचीपुरा तक 52 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, कायाकल्प 2.0 अर्न्तगत वकील कॉलोनी आंतरिक सड़को का 11.02 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण, वकील कॉलोनी एवं रामबाग कॉलोनी में 8.69 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, मित्र निवास कॉलोनी में 28.25 लाख की लागत से डामर सड़क निर्माण, गुलमोहर कॉलोनी मित्र निवास कॉलोनी, रामबाग एवं वकील कॉलोनी बगीचे में 9.26 लाख की लागत से झुले चकरी एवं ओपन जिम उपकरण लगाने के कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश माहेश्वरी ने किया व आभार श्री राजेश चौपड़ा ने माना।