रतलाम 06 अक्टूबर 2023। गुरुवार को आलोट क्षेत्र में बी.पी.एच. युनिट लागत राशि 50 लाख रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र भवन लसूडिया खेडी लागत 49.14 लाख रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र भवन जोयन लागत 49.14 लाख रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र रीछा लागत 49.14 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास सांसद श्री अनिल फिरोजिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेन्द्रसिंह लूनेरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लालाबाई शंभुलाल परिहार, पूर्व विधायक श्री जितेन्द्र गेहलोत, अध्यक्ष जनपद पंचायत आलोट, श्रीमती मुन्ना कुंवर कालूसिंह परिहार, श्रीमती रानी विनय पितलिया, श्रीमती उमा संतोष पालीवाल सदस्य जिला पंचायत, श्री मोहन पाटीदार सदस्य जनपद पंचायत, श्री उपेन्द्रसिंह यादव सदस्य अन्त्योदय समिति, श्री दिलीपसिंह डोडिया मण्डल अध्यक्ष, श्री जितेन्द्र काला सांसद प्रतिनिधि एवं रोगी कल्याण समिति सदस्य, श्रीमती शोभाकुवंर गोविन्द डोडिया सरपंच रीछा, श्रीमती गीताबाई कालूराम उपसरपंच रीछा, श्रीमती ममता विमल जैन अध्यक्ष नगर पंचायत आलोट, श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी उपाध्यक्ष नगर पंचायत आलोट, श्रीमती रूकमणीबाई सरपंच जोयन, श्री रतनसिंह आंजना पूर्व सरपंच जोयन, श्रीमती पुष्पाबाई बबलू धाकड सदस्य जनपद पंचायत आलोट, श्री विशाल काला मंडल अध्यक्ष, श्रीमती विमलकुंवर सिसोदिया सरपंच लसूडियाखेडी, श्री राहुल पाटीदार उप सरपंच लसूडियाखेडी आदि के उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. देवेन्द्र मौर्य, डॉ. रबीन्द्र कुमार पाल, एसडीएम श्री सुनील कुमार जायसवाल, तहसीलदार सोनम भगत, श्रीमती सरला वर्मा, कामिनी मालवीय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार सांसद प्रतिनिधि श्री जितेंद्र काला ने माना।