भारतीय जनता पार्टी मे विभिन्न नियुक्तियां

रतलाम 07 अक्टूबर 2023/ भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक मोर्चा , बाजना मंडल एवं आलोट मंडल मे कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्तियां भाजपा के संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा की गई है।
व्यापारी प्रकोष्ठ मे जिला संयोजक रजनीश गोयल की अनुशंसा पर आलोट के संजय सिन्दूरिया को प्रकोष्ठ का आलोट मंडल संयोजक नियुक्ति किया गया है।
अल्पसंख्यक मोर्चा मे जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार की अनुशंसा पर वसीम खान को आलोट मंडल का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। भाजपा के बाजना मंडल मे विवेक पालरेचा को महामंत्री बनाया गया है।
इसी प्रकार आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया ने भी अपनी 60 सदस्यों वाली कार्यसमिति घोषित कर दी है। जिसमे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष एवं 45 मंडल कार्यसमिति सदस्य नियुक्ति किए गए है।