शहर कांग्रेस कमेटी ने किया नवागत कलेक्टर का स्वागत व शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

रतलाम। रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर श्री गोपाल चंद्र डांड से आज कलेक्ट्रेट में शहर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष शहर श्री महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में मुलाकात कर स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय को शहर की विभिन्न समस्याओं से एवं कोरोना वायरस में हो रही अव्यवस्थाओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा, (मामा), ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान ,बसंत पंड्या ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत ,कांग्रेस प्रवक्ता जोएब आरिफ उपस्थित थे।