जिला चिकित्‍सालय में आयोजित कैंसर उपचार शिविर में 59 मरीजों का उपचार किया गया

रतलाम 08 अक्टूबर 2023। अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच, कैंसर सोसायटी ऑफ म.प्र., जिला चिकित्‍सालय रतलाम के संयुक्‍त तत्‍वावधान में डॉ. एम.एस. सागर सिविल सर्जन के मार्गदर्शन एवं श्री अशोक अग्रवाल के सहयोग से जिला चिकित्‍सालय रतलाम में नि:शुल्‍क कैंसर जॉच, उपचार, निदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
सर्वोदय हॉस्पिटल नईदिल्‍ली के डायरेक्‍टर डॉ. दिनेश पेंढारकर, राज्‍य नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमौली त्रिपाठी, जिला चिकित्‍सालय के सर्जन डॉ. गोपाल यादव, डॉ. विश्‍वास उपाध्‍याय ने टीम के साथ 59 मरीजों की जॉच उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। कुछ कैंसर पीडित मरीज जिनका उपचार लंबे समय से जारी था, वे पहले की तुलना में अब स्‍वस्‍थता का अनुभव कर रहे थे। अतिथियों का स्‍वागत श्री अशोक अग्रवाल, श्री बगदीराम पटेल, श्री गोपाल गेहलोत एवं आरएमओ डॉ. प्रणव मोदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कैंसर पीडितों के सहायतार्थ पुस्‍तक ‘कुछ तो लोग कहेगें ही’ का विमोचन किया गया। कैंसर पीडितों के उपचारार्थ दवाईयां एवं रेडिएशन भी किए गए। कार्यक्रम के अंत में आभार श्री अशोक अग्रवाल एवं डॉ. दीप व्‍यास ने माना ।