
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपनी चौथी सूची जारी कर दी । सूची में 57 उम्मीदवारों को टिकिट की घोषणा की गई है जिसमें बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं रतलाम नगर से वर्तमान विधायक चेतन्य काश्यप को प्रत्याशी घोषित किया गया है । उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की 5 विधानसभा सीटों में से रतलाम और सैलाना से भाजपा प्रत्याशी घोषित हो चुके है वहीं रतलाम ग्रामीण, आलोट, जावरा से पार्टी के प्रत्याशी घोषित होना अभी शेष है ।
सूची इस प्रकार है –



