केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया

रतलाम । केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा सरकारी नौकरियों में विभिन्न खेलों को आरक्षण देने की सूची में बॉडी बिल्डिंग खेल को सम्मिलित करने पर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने केंद्र सरकार का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है उल्लेखनीय है कि अभी तक सरकारी नौकरियों में आरक्षण 23 खेलों को दिया जाता था इस बार यह संख्या बढ़ाकर 67 खेलों की कर दी गई है जिसमें बॉडीबिल्डिंग खेल को भी पहली बार सम्मिलित किया है जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा केंद्र सरकार के उक्त कदम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है । सर्वश्री महेश व्यास, निमिष व्यास, सुनील जैन, राजीव रावत, रितेश नाथ, ओमप्रकाश त्रिवेदी, फैयाज मंसूरी, ललित मोयल, विनोद यादव, कमलेश पालीवाल, राजेश जोशी, अकरम खान, मोहम्मद जमील, अमजद खान, असलम खान, रिफाकत शैरानी, संजू सीरवी, बॉडीबिल्डर सुनील सोलंकी, शुभम यादव, कुशल मीणा, राज कुमार शिंदे, मोहम्मद शाहिद जावरा, अभिमन्यु, कुलदीप पटवाल आदि ने केंद्र खेल मंत्री का आभार जताया है।

Play sound