रिंगनोद हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्ड वितरण किये गये

जावरा (अभय सुराणा) । आज रिंगनोद हायर सेकेंडरी स्कूल में ब्लड टेस्ट कर कार्ड वितरण करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ गांव के वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र डूंगरवाल किसान नेता डीपी धाकड़ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और सभी बच्चों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया साथ ही जिन बच्चों का ब्लड ग्रुप नेगेटिव आया है उनके परिवार जनों का ब्लड ग्रुप चेक करने का लक्ष्य रखा गया।