रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बॉस्केट बॉल एसोशिएशन द्वारा आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय स्पर्धा को लेकर बैठक संपन्न

रतलाम l रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बॉस्केट बॉल एसोशिएशन द्वारा अगले माह रतलाम में प्रदेश स्तरीय स्पर्धा आयोजित की जा रही है आयोजन को लेकर दो बत्ती क्षेत्र स्थित निजी होटल बैठक संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न निर्णय लिए गए । अध्यक्ष सुशील अजमेरा सचिव सुरेंद्र सिंह धीमन व प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश बास्केटबॉल संघ द्वारा रतलाम बास्केटबॉल कॉरपोरेशन को प्रदेश स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा बालक एवं बालिका वर्ग का दायित्व दिया गया है प्रतियोगिता आगामी 4 नवंबर 2023 से 8 नवंबर 2023 तक रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट बास्केटबॉल खेल मैदान रतलाम पर संपन्न होगी । स्पर्धा में पूरे मध्य प्रदेश से बालक वर्ग की 20 टीमें तथा बालिका वर्ग की 14 टीमें हिस्सा लेंगी । प्रतियोगिता के दौरान दिसंबर माह में इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा की टीम का चयन चयन चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय की कारपोरेशन के खिलाड़ी मोहित पांचाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका एवं कतर के लिए स्पर्धा में खेल कर आए हैं । बैठक में प्रदेश बास्केटबॉल संघ के कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल के प्रति स्पर्धा का आयोजन देने के लिए आभार व्यक्त किया गया बैठक में कारपोरेशन के भगत सिंह भदोरिया देवेंद्र सिंह वाधवा, अशोक जैन लाला, संजय वशिष्ट ,सर्वेश माथुर, विक्रम बाथव, अब्दुल सलाम सहित विभिन्न पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे l