
झुमरीतलैया। परम पूज्य चर्या शिरोमणी आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का मंगल और भब्य चातुर्मास झुमरीतिलैया में बहुत ही भक्ति भाव के साथ चलते हुवे आज 100 दिन पूर्ण हुवा इस अवसर पर समाज उपाध्यक्ष कमल सेठी,मंत्री ललित सेठी,कोषाध्यक्ष सुरेन्द काला ओर सभी पदाधिकारीगण साथ मे चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद्र झांझरी, दिलीप बाकलीवाल, सह संयोजक सुनीता सेठी,जय कुमार गंगवाल, लट्टू भैया, कैलाश जी जोशीला आदि ने श्री फल गुरुदेव के चरणों मे चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर मुनि श्री ने अपने मंगल उदबोधन में कहा कि अब चातुर्मास का थोड़ा दिन रहा है इस धर्म की गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमा सकते हो उसके बाद तो फिर वही रोज की किर्या में उलझ जाओगे।आगे कहा कि जीवन की कुछ समस्याएं ऐसी भी है.. जो नज़रिया बदलने से सब कुछ बदल जाता है।
यदि व्यक्ति नशे में धूत होकर, रात छत पर जाकर लेटे, तो उसे एक चांद के अनेक चांद ही चांद दिखाई देते हैं। ये नजर का नशा निगाहों को भटका देता है। आज सब ने कोई ना कोई नशा पाल रखा है फिर वो नशा चाहे-
रूप सौन्दर्य का हो, धन दौलत का हो,
पार्लर जाने का हो, रेस्टोरेंट का हो,
गुटखा तम्बाकू खाने का हो,
दिन भर चटर पटर खाने का हो, लड़ने लड़ाने का हो,
पद पैसा नाम ख्याति पहचान का हो।
नशा चढ़ते ही हम मदहोश हो जाते हैं और फिर इन्सान को इन्सान नहीं समझते। हर चीज की अति जीवन के तबाह होने के लिए संकेत देती है। यदि किसी चीज की अति आपके जीवन के उत्थान में बाधक बन रही है तो समझदारी इसी में है कि हम उस बुराई की अति से बाहर आ जायें। और जीव मात्र के प्रति प्रेम अपनत्व उत्साह और स्वयं जीवन के प्रति प्रेम करुणा से भर जाये। फिर देखो जीवन में नशा कैसे पलायन नहीं करता….!! इस प्रवचन सभा मे समाज के अनेक लोग शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे है । शाम को णमोकार चालीसा के साथ श्री जी की आरती के साथ मुनि श्री का भब्य आरती किया गया साथ ही पूरे भारत मे सोलह कारण व्रत और दसलक्षण व्रत करने वाले व्रती के बीच दिल्ली में आदिनाथ चैनल द्वारा एक सम्मान स्वरूप एक लॉटरी के माध्यम से पुरुस्कार का चयन हुवा उसमें 44 लोगो के बीच गुरुवर मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से कोडरमा की प्रियंका छाबडा(धर्म पत्नी विवेक जैन छाबडा) का चयन किया गया।इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारी ओर दिल्ली से भारत वर्षीय दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष गजराज जी जैन गंगवाल ने भी बधाई दी ने बहुत ।कोडरमा मीडिया प्रभारी नविन जैन,राज कुमार अजमेरा ने उक्त जानकारी दी।