
रतलाम। Jsg रतलाम ग्रेटर 10-10-2023 मंगलवार को 5 दिवसीय मनोरंजक यात्रा लोनावला इमेजिका भीमाशंकर हेतु रवाना हुआ। जिसमें 68 यात्री शामिल है ग्रुप सचिव निलेश गोधा ने बताया कि इस यात्रा में हर आयु वर्ग के यात्री बड़े उत्साह ओर जोश के साथ यात्रा में जा रहे है। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष संजय खमेसरा ओर यात्रा समिति प्रभारी निलेश पोरवाल का स्वागत , अभिनन्दन ग्रुप के मार्गदर्शक श्री ललित चौरड़िया, जयंत जैन , चितरंजन लालन, स्वतंत्र पाटनी , महेंद्र अजमेरा, अमृत कटारिया , अशोक चाणोदिया ने किया। 68 सदस्यीय दल का स्वागत ग्रुप के कोषाध्यक्ष प्रमोद धींग ने किया। उक्त जानकारी ग्रुप के सँयुक्त सचिव संजय चपरोट ने दी।