
रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी म सा उपाध्याय प्रवर राजेश मुनी जी मसा के पावन सानिध्य में नीमच में 18 अक्टूबर बुधवार को रतलाम के मुमूक्ष भाई नमन मेहता की दीक्षा की स्वीकृति प्राप्त हुई ।साधुमार्गी जैन संघ रतलाम में हर्षोल्लास की गूंज से राम गुरु की व दीक्षार्थी भाई की जय जयकार करते हुए समता भवन में नोलाईपूरा पर हर्ष का वातावरण बना। शासन दीपक आदित्य मुनि जी म सा के सानिध्य मे दिक्षार्थी भाई नमन मेहता ने त्याग तपस्या धर्म अराधना के साथ सयम जीवन को अंगीकार करने हेतु गुरु समर्पणा के भाव रखें। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया की साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा इस विषेश अवसर पर दिनांक 12 अक्टूबर को सायं 8 बजे भक्ती व भजन संध्या 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे समता भवन पर चोविसि 14अक्टूबर को पारिवारिक कार्यक्रम एवं 15अक्टूबर को सुबह 8:10 बजे दीक्षार्थी परिवार के निवास हरदेलाला पिपली चोक से बरगोड़ा निकलेगा जो बजार के प्रमुख मार्ग से होता हुआ प्रवचन स्थल समता भवन नोलाईपूरा पहुंचेगा प्रवचन के पश्चात 1008 एकासन के साथ-साथ संघ सदस्यों का विशेष आमंत्रित सदस्यों के भोजन का आयोजन मोहन टाकीज पर रखा गया है साथ ही दिक्षार्थी परिवार का अभिनन्दन कार्यक्रम भी रखा गया है इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया और मंत्री दशरथ बाफना एवं संघ की सभी इकाई महिला मंडल युवा संघ बहु मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकारीनी ने इस विशेष धर्म आराधना में जुड़ने का आवाहन किया।