वैदिक वक्ता आचार्य योगेश वैदिक द्वारा कराया जा कथा का श्रवण

रतलाम।महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती के आयोजन की श्रृंखला में वैदिक उपनिषद कथा का आयोजन किया जा रहा है इसमें सम्मानित धर्म प्रेमी सज्जनों अपने नगर रतलाम में वैदिक वक्ता आचार्य योगेश जी वैदिक द्वारा वैदिक उपनिषद कथा का श्रवण कराया जा रहा है। कार्यक्रम का समय 11 अक्टूबर 2023 बुधवार से 14 अक्टूबर 2023 से शनिवार तक दोपहर 4:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा स्थान महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय परिसर वेद भवन इंदिरा नगर है। वैदिक वक्ता आचार्य योगेश जी वैदिक द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रतिदिन प्रातः 9:20 से 10 :15 तक ऑनलाइन कक्षा से जुड़ने के लिए उपरोक्त नंबर के स्टेटस से लिंक प्राप्त कर सकते हैं रवि आर्य 9826453371 कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज रेलवे कॉलोनी इंदिरा नगर रतलाम व आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग धान मंडी द्वारा किया जा रहा है। इनमें इनमें आपके मन में उलझे हुए प्रश्नों का भी समाधान होगा। जैसे जैसे ईश्वर कौन है? ईश्वर संसार क्यों बनता है? जीवात्मा की सत्ता स्वतंत्रता है या परतंत्र? जीवात्मा और परमात्मा का क्या संबंध? आदि जटिल प्रश्नों के उत्तर उत्तर योगेश जी वैदिक द्वारा वैदिक उपनिषद कथा में दिए जा रहे हैं ।उपनिषद कथा में आप धर्म ,अध्यात्म और जीवन व्यवहार के रहस्य को जान सकेंगे उपनिषद कथा सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधार कर लाभ लेवे।

