रतलाम के नए कलेक्टर होंगे श्री भास्कर लक्षकार, आदेश हुए जारी

भोपाल । मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्री भास्कर लक्षकार रतलाम जिले के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए है एवं श्री कर्मवीर शर्मा को खरगोन जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उक्त सम्बंध में सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है ।