
रतलाम। Jsg रतलाम ग्रेटर का 68 सदस्यीय दल लोनावला खंडाला भीम शंकर महादेव इमेजिका पार्क की शानदार यात्रा करके सकुशल वापसी की। ग्रुप से सभी यात्रियों ने इस शानदार यात्रा के ग्रुप के पदाधिकारियों ओर यात्रा समिति को बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए आगे भी ऐसी ही शानदार यात्रा के लिए संकल्पित किया। इस मनोरंजक यात्रा के साथ ही लोनावला में ऐतिहासिक जैन मंदिर के दर्शन और मुंडावरे स्थित जैन संत गौतम मुनि जी आदि ठाना के दर्शन का लाभ लिया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद जी लुनिया वर्तमान अध्यक्ष संजय खमेसरा & ग्रुप के सभी पूर्वाध्यक्ष ने यात्रा समिति प्रभारी निलेश पोरवाल & अजय खमेसरा, संदीप चौरड़िया का शाल श्रीफल से अभिनदंन किया कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव निलेश गोधा ने किया आभार संजय चपरोट ने किया।