

कलबुर्गी-गुलबर्गा (कर्नाटक )। कर्नाटक के (कलबुर्गी) गुलबर्गा में नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के मार्गदर्शन में एवं गुलबर्गा के सांसद उमेश जी जाधव के मुख्य अतिथि में नरेंद्र मोदी विचार मंच के सभी 27 राष्ट्रीय अनुषंगिक संगठनो के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष तथ प्रमुख कार्यकर्ताओंकी बैठक हुई। जिसमें वर्तमान में पांच राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा किकार्यकर्ता आज से ही पांचो राज्य में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाए उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच का लगभगप्रत्येक कार्यकर्ता संघ की पृष्ठभूमि से आता है और अपने आप को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाला है। मंच का हर कार्यकर्ता हनुमान है जनताजनार्दन है इसलिए इस देश में पुनः धर्म संस्कृति की रक्षा करने वाले भारत को विश्व गुरु बनाने वाली सरकार पुनः बनानी होगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व 2024 में प्रचंड बहुमत की सरकार के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से कार्य करेगा। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी विचार मंच दुनिया का ऐसा संगठन है जो बिना पैसे से चल रहा है। इस चुनाव में भी कार्यकर्ता अपना समय एवं स्वयं का पैसा खर्च करके संगठन का कार्य पूरे देश में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा देश को आज ऐसे ही कार्यकर्ताओं की जरूरत है और आम जनमानस में मोदी जी के विचारों को उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचने में सभी कार्यकर्ता लग जाए श्री चाणक्य ने आगे कहा कि साथियों नए युग का आरंभ हो चुका है हमारे सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में नमो समाधान केंद्र बनाए मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले एवं आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से जनता की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करें रवि चाणक्य स्वयं ने देश के विभिन्न क्षेत्र से आए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जिसमें रतलाम जिलेसे मोहनलाल मुरली वाला नरेंद्र मोदी विचार मंच ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मुरलीवाला जी मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के पर्यायवाची बन चुके हैं ऐसे महापुरुष नरेंद्र मोदी विचार मंच के साथ अपना तन मन धन एवं जीवन लगाकर कार्य कर रहे हैं हम सबको इस पर गर्व होना चाहिए। आदरणीय मोहन मुरली वाला जी ने अपनी पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी राष्ट्र के पुनर्निर्माण में प्रवास की श्रृंखला को कम नहीं होने दिया तथा प्रत्येक परिस्थिति में राष्ट्र को परम वैभव बनाने हेतु पूरे देश के अंदर में प्रवास किया सामान्य से सामान्य कार्यकर्ताओं को जोड़ा। राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन मुरलीवाला जी के कुशल मार्गदर्शन द्वारा पूरे देश में रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, झुग्गी झोपड़ी तथा ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा शिविर एवं सेवा के कई कार्यो के लिए सम्मानित किया। रवि भाई चाणक्य ने कहा किस देश के अंदर में सभी 766 जिलों में मोहन मुरली वाला जी जैसे प्रतिबिंब रूपी भगवा अभियान संन्यासियों को होना चाहिए तथा मंच के समस्त कार्यकर्ताओं से आदरणीय श्री मोहन मुरली वाला जी से प्रेरणा लेने का आवाहन किया इस अवसर पर उपस्थितकार्यक्रम के मुख्य आयोजक कर्नाटक नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज शिवराज जी कोटीन मातृशक्ति कविता साहू प्रतिभा अनीता सिंहगुजरात प्रदेश अध्यक्ष चेहर देसाई मध्य प्रदेश से सूरज ब्रह्म में दिनेश राठौर एवं पूरे देश के सभी राज्यों से आई हुई मातृशक्ति एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।