साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा मुमुक्ष नमन मेहता का अभिनंदन

रतलाम। आचार्य श्री राम लाल जी महाराज साहब के मुखारविंद से दिनांक 18 अक्टूबर को नीमच में होने वाली मुमुक्ष नमन मेहता की दीक्षा हेतु साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा अभिनंदन समारोह में कार्यक्रम क्या है मुख्य अतिथि राजमल जैन व पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की विशेष उपस्थिति में दीक्षार्थी परिवार का अभिनंदन किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के रितेश गाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का वाचन किया गया तत्पश्चात संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया मंत्री दशरथ बाफना द्वारा मोक्ष भाई का जीवन परिचय रखा गया अभिनंदन पत्र का वचन चंदन फिरोदिया ने किया मुख्य अतिथि राजमल जैन ने संयम पत्र को अंगीकार कर रहे मुमुक्षु भाई को बधाई देते हुए आचार्य रामलाल जी महाराज साहब के आयाम को सबके बीच रखा श्री हिम्मत कोठारी द्वारा रतलाम संघ को बधाई प्रेषित की व बताया कि मुमुक्ष का परिवार दीक्षा के लिए स्वीकृति देता है तो वह एक बड़ा कार्य कर रहा है क्योंकि परिवार से किसी को समाज को राष्ट्र को स्वीकृत करना गौरव का शरण तो है पर परिवार के लिए दिल पर पत्थर रखने जैसा भी है इसलिए हम उनके आभारी हैं उनके प्रति कृतज्ञता से भावना प्रेषित करते हैं अभिनंदन समारोह में मंच पर आसीन राष्ट्रीय मंत्री श्री कमल पिरोदिया महिला मंडल अध्यक्ष किरण चंडालिया संघ अध्यक्ष पंकज मूनत आदि ने भी अपने भाव रखें अतिथियों व दिक्षार्थी भाई के पिता माता व परिवारजन काका स्वागत पूर्व अध्यक्ष चंदनमल छाजेड़ मदनलाल कटारिया कपूर कोठारी चंदन पिरोदिया बाबूलाल सेठिया निर्मल मूणत अतुल बाफना कांतीलाल छाजेड़ प्रीतेश गादिया सुमित कटारिया विकास छाजेड़ राजेश सियार प्रकाश नांदेचा रमेश कटारिया ललित कोठारी निर्मल लूनिया ललित कटारिया राकेश मोगरा राहुल जैन कमल धमानी सरोज पिरोदिया सुधा बोरा पवन गोरेचा ऋषभ मन्नत जय बाफना इशिता चोपड़ा पूजा मूनत आदि ने किया। दिक्षार्थी भाई का शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद मेहता व प्रीति मुनत ने किया आभार दशरथ बाफना ने माना।

Play sound