ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

रतलाम । निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार ईवीएम तथा वीवीपेट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम एवं वीवीपेट मशीने आवंटित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लक्षकार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ- शालिनी श्रीवास्तव, जिले के एसडीएम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। रेंडमाइजेशन के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्र रतलाम ग्रामीण को 302, रतलाम शहर को 310, सैलाना को 307, जावरा को 330, अलोट को 303 ईवीएम मशीन आवंटित की गई। इसी प्रकार वीवीपेट मशीनों के आवंटन के तहत रतलाम शहर को 336, रतलाम ग्रामीण को 327, सैलाना को 332, जावरा को 357 तथा आलोट को 328 मशीन आवंटित की गई।

Play sound