
रतलाम । समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार शाम संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री भास्कर लक्षकार द्वारा लंबित पत्रों की समीक्षा करते हुए विभागों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर द्वारा प्रत्येक लंबित पत्र पर विभाग के अधिकारी से चर्चा की गई, निराकरण के लिए मार्गदर्शन दिया दिशा निर्देशित किया। कलेक्टर ने कृषि विभाग से जिले में किसानों को खाद बीज उपलब्धता की भी समीक्षा की और निर्देशित किया कि किसानों को खाद बीज में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। साथ ही कलेक्टर ने फसल कटाई प्रयोग की जानकारी लेते हुए समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए की केंद्र शासन के विभागों के लंबित पत्रों की समीक्षा नियमित रूप से आयोजित किए जाने वाली सोमवार की बैठक में नहीं की जाएगी बल्कि उनकी पृथक से समीक्षा बैठक आयोजित होगी।